Ugra Sanchayan (Hardcover, Rajshekhar Vyas)
Book Details
Publication Year: 2015
Contributors
Author Info: राजशेखर व्यास - पद्मभूषण, साहित्य वाचस्पति डॉ. पं. सूर्यनारायण जी व्यास के सबसे छोटे पुत्र श्री राजशेखर व्यास अनेक भाषाओं में अपने लेखन, निर्माण निर्देशन, सम्पादन, मौलिक चिन्तन के लिए विख्यात हैं। वे कैम्ब्रिज (इंग्लैंड) के अपर-महानिदेशक रहे। अब तक 60 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित। लेख-निबन्ध देश-विदेश के प्रायः सभी अख़बारों में प्रकाशित। देशभक्ति और क्रान्तिकारी साहित्य पर विशेष कार्य। दूरदर्शन के राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय प्रसारणों में 200 से ज़्यादा वृत्तचित्रों का निर्माण-निर्देशन और लेखन प्रसारण। अकेले अपनी जन्मभूमि उज्जयिनी पर तीन महत्त्वपूर्ण वृत्तचित्र : 'जयति जय उज्जयिनी', 'काल' और 'द टाइम' का निर्माण। अनेक राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय सम्मानों के साथ हिन्दी अकादमी, दिल्ली से 'साहित्यकार सम्मान'। ए.आई.बी.डी., मलेशिया द्वारा 'मैन ऑफ़ द ईयर' तथा संस्कृति मन्त्रालय, भारत सरकार द्वारा फ़ेलोशिप। विश्व के अनेक देशों की यात्राएँ।